

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 नवंबर 2022
भाजपा में नए शामिल हुए कांग्रेस और अकाली दल के पूर्व 4 नेताओं को सुरक्षा प्रदान की गई है। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन नेताओं को जान का खतरा है। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा इन्हें ‘एक्स’ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। जानकारी मिली है कि इन नेताओं पर किसी भी समय हमला हो सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन चारों नेताओं की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया है।
जिन नेताओं को सुरक्षा प्रदान की गई है उनमें 3 कांग्रेसी और 1 अकाली दल का नेता शामिल है। पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, अमरजीत सिंह टिक्का और अकाली नेता और पूर्व विधायक जगदीप सिंह नकई को सुरक्षा प्रदान की गई है।





