

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भारत के संविधान को बनाने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर और उनकी टीम और उस संविधान के अंदर लगभग 100 से अधिक बार परिवर्तन करने वाली कांग्रेस पार्टी, आज उस संविधान को कांग्रेस खोखली किताब बताती है। कांग्रेस के नेता उस कांग्रेस घोषित खोखली किताब को खाली किताब को दिखा दिखा कर देश के लोगों को गुमराह करने के काम में जुटी हुई है। वो कांग्रेस पार्टी जिसने अपनी गद्दी को बचाने के लिए सत्ता को प्राप्त करने के लिए आए दिन, नित दिन इस संविधान की धजिया उड़ाई वो संविधान की दुहाई दे देकर और जनता से वोट बटोरने के काम में जुटे है।
उन्होंने कहा कि 1947 में देश आजाद उसके बाद से लगातार जाति के आधार पर, धर्म के आधार पर, यहां तक की उसकी प्रस्तावना को बदल करके केवल और केवल वोट के लालच के अंदर भारत के संविधान को तोड़ मरोड़ कर जनता के बीच प्रस्तुत करती है।



