क्या है रोहित वेमुला एक्ट? जिसे लागू करने के लिए राहुल गांधी ने हिमाचल के सीएम को लिखा पत्र

शिमला | सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र…

मेडिकल डिवाइस पार्क में मार्केट वैल्यू पर ही निवेशकों को देंगे जमीन: नरेश चौहान

शिमला | मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क में…

नेशनल हेराल्ड स्कैम को घोटाला न मानना दिखाता है कांग्रेस की भ्रष्टाचार के प्रति मानसिकता’

शिमला | नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा नेशनल हेराल्ड में हुई…

आज शिमला में होगी हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बीते दिनों गुजरात में हुए अधिवेशन में बनी रणनीति…

हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने घेरा छोटा शिमला थाना, तीन घंटे प्रदर्शन, चक्का जाम, कांस्टेबल सस्पेंड

शिमला | हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन ने सोमवार को पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ…

हिमाचल में 25 अप्रैल तक साफ रहेगा मौसम, आगे कैसा रहेगा मौसमशिमला | प्रदेश का मौसम 25 अप्रैल तक साफ रहेगा लेकिन 26 अप्रैल से एक बार फिर मौसम खराब हो जाएगा। इस दौरान दोबारा से ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लाहौल स्पीति में बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। लगातार खराब हो रहे मौसम से बागवान परेशान हैं जो अभी तक अच्छी फसल की उम्मीद कर रहे थे। तूफान, ओलावृष्टि ने स्टोन फ्रूट को कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। शिमला में सुबह से ही मौसम खराब था और दोपहर में बारिश होने से ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश में जहां आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं अब नदी.नालों के ऊफान पर आने से भी प्रदेश में नुकसान हो रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र की मानें तो प्रदेश के किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू, मनाली की चोटियों पर 27 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहेगा। उक्त अवधि के दौरान चोटियों पर कई स्थानों पर हिमपात होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। हालांकि मैदानों व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 25 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहेगा मगर मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 26 से बारिश, ओलावृष्टि होने की संभावना जताई जा रही है जबकि मैदानी इलाकों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के स्पीति वैली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया है। स्पीति के लोसर व हिक्किम गांव में ताजा बर्फवारी हुई है। इसके अलावा राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हुई है। बारिश के साथ पहाड़ों पर कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। जिला शिमला, कुल्लू व चंबा में कई स्थानों पर ओलावृष्टि आंकी गई है जिससे फसलों सहित बागवानी को नुकसान पहुंचा है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है। खासतौर पर पहाड़ों में फिर से ठंड का एहसास होने लगा है। इस ठंड की वजह से स्टोन फ्रूट को नुकसान हो रहा है जिसमें फ्लॉवरिंग हो चुकी है। जानकारी के अनुसार बारिश के चलते चंबा-सलूणी-संघणी मार्ग पर जवांस नाले में बाढ़ आई है जिससे यहां पर मलबे में कई वाहन दब गए हैं। वाहनों के मलबे में दबने के साथ ही कृषि योग्य भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश होने से प्रदेश में नदी-नाले ऊफान पर आ गए हैं जो अब प्रदेश में नुकसान का कारण बनने लगे हैं। पहाड़ों पर आगामी दिनों के दौरान भी अंाधी, बारिश व ओलावृष्टि फसलों पर भारी पड़ सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान लाहौल स्पीति के हंसा व केलांग में बर्फबारी हुई है। हंसा में 7.5 और केलांग में 2.0 सेटीमीटर बर्फ रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा शिमला जिला, डलहौजी व पालमपुर में ओलावृष्टि हुई है। बिलासपुर, बंजार सहित जिला शिमला के विभिन्न स्थानों पर आंधी ने कहर बरपाया है। 59 फीसदी अधिक बारिश हुई राज्य में पिछले एक सप्ताह की बात करें तो यहां सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। 14 से 21 अप्रैल के बीच 27 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि इस अवधि में केवल मात्र 17 मिलीमीटर बारिश होती रही है। कांगड़ा, सिरमौर व सोलन को छोडक़र उक्त अवधि के दौरान शेष जिलों में सामान्य से अधिक बारिश आंकी गई है। बिलासपुर में 156 और किन्नौर में सामान्य से 131 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। Share this:

शिमला | प्रदेश का मौसम 25 अप्रैल तक साफ रहेगा लेकिन 26 अप्रैल से एक बार…

हिमाचल: अशोक ध्यान चंद बोले- एस्ट्रोटर्फ की कमी से हॉकी में कम हो रहा युवाओं का रुझान

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्ड विजेता खिलाड़ी अशोक ध्यान चंद ने कहा कि देश…

साढ़े पांच महीने से हिमाचल कांग्रेस बेसंगठन, लगता नहीं हरियाणा से सबक लिया है !

क्या हिमाचल में कांग्रेस हरियाणा की पुर्नावृति चाहती है ? वहीँ हरियाणा जहाँ सत्तारूढ़ भाजपा के…

ग्रामीण क्षेत्रों के पेयजल योजनाएं पंचायतों को देने की तैयारी, जल शक्ति विभाग में मंथन शुरू

राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को पंचायतों को…

मौसम की मार के बाद बीमारियों के चपेट में सेब के बगीचे, पाउडरी मिल्ड्यू और अल्टरनेरिया का प्रकोप

हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादक क्षेत्रों में मौसम की मार झेलने के बाद अब बगीचे बीमारियों…