

परियोजना का निर्माण कार्य अक्तूबर 2023 में शुरू किया था और नवंबर 2024 में पूरा हुआ। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने परियोजना से उत्पादित बिजली खरीदने के लिए समझौता किया है मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्ष 2026 तक हिमाचल को देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनाएंगे। हरित ऊर्जा का दोहन कार्बन उत्सर्जन घटाने में मदद करेगा। यह जानकारी सीएम ने धर्मशाला में स्थापित शहर की पहली 750 किलोवाट की सौर ऊर्जा परियोजना के उद्घाटन अवसर पर कही। 8,500 वर्ग मीटर भूमि पर 4.74 करोड़ से बनी परियोजना से प्रतिदिन 2,000 यूनिट बिजली पैदा होगी। परियोजना का निर्माण कार्य अक्तूबर 2023 में शुरू किया था और नवंबर 2024 में पूरा हुआ। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने परियोजना से उत्पादित बिजली खरीदने के लिए समझौता किया है।



