
उत्तर प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत तेज ठिठुरन के साथ होने जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान कई जिलों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। साथ ही, सुबह और…
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत तेज ठिठुरन के साथ होने जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान कई जिलों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। साथ ही, सुबह और देर रात घना कोहरा परेशानी बढ़ाएगा। 2 दिसंबर के मौसम की बात करें तो आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, पीलीभीत, बरेली, अयोध्या, प्रयागराज सहित यूपी के कई शहरों में मंगलवार को ठंड का असर बढ़ता दिखेगा।
चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ का यूपी पर असर
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तमिलनाडु–पुडुचेरी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान दित्वा का हल्का असर उत्तर प्रदेश तक महसूस किया जा रहा है। इसके चलते कुछ शहरों में आसमान पर ऊँचे बादलों की मौजूदगी दिखी है।
➤ दिन के तापमान में गिरावट
➤ रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी
➤ हवा की दिशा बदलने से ठंड का प्रभाव तेज
➤ मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दित्वा का मुख्य असर दक्षिण भारत में है, जहां बारिश की स्थिति बनी हुई है। यूपी में इसका प्रभाव सीमित है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण तापमान लगातार नीचे जा रहा है।
इन शहरों में बढ़ेगी ठंड
मंगलवार से आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, बरेली, अयोध्या, प्रयागराज सहित कई जिलों में ठंड अचानक बढ़ने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा और घनी धुंध दिख सकती है, जिससे दृश्यता प्रभावित होगी।
कानपुर सहित कई जिलों में तापमान की गिरावट शुरू
कानपुर में ऊपरी बादलों के कारण दिन का तापमान कम हुआ, जबकि रात में हल्की गर्माहट दर्ज की गई।
➤ शनिवार का अधिकतम तापमान: 28.1°C
➤ रविवार का अधिकतम तापमान: 26.9°C
➤ रात का तापमान 7.7°C से बढ़कर लगभग 10°C हो गया
➤ रविवार को हवा की गति 3–6 किमी/घंटा रही, जिससे दिन में ठंड और अधिक महसूस हुई।
➤ मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवा तेज होने से आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों का तापमान गिरेगा।
अगले 4 दिनों में क्या रहेगा मौसम?
➤ तापमान में तेज़ गिरावट
➤ सुबह–शाम कोहरे का घना असर
➤ कई जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड
➤ दिन में धूप के बावजूद ठिठुरन





