

-अब सोलन के डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में करेगा पढ़ाई
सवेरा न्यूज/श्याम मौदगिल
नालागढ़, 25 जनवरी : नालागढ़ के दिव्यांश मौदगिल का चयन पीएचडी वानिकी के लिए देश के प्रतिष्ठित
विश्वविद्यालय नौणी सोलन के लिए हुआ है। दिव्यांश का जन्म नालागढ़ में हुआ हैऔर उनका पैतृक घर पंजैहरा
के अंबवाला गांव में है। दिव्यांश पुत्र श्याम मौदगिल ने बी.एस.सी(आनर्स) वानिकी, डॉ यशवंत सिंह परमार
औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के नेरी हमीरपुर से की और एम.एस.सी.(वानिकी) वन जीव
विज्ञान एवं वृक्ष सुधार (ट्री इंप्रूवमेंट) की पढ़ाई अव्वल नबरो में की। अब दिव्यांश का चयन पी.एच.डी.(वानिकी)
वन जीव विज्ञान एवं वृक्ष सुधार (ट्री इंप्रूवमेंट) की पढ़ाई के लियेडॉ यशवंत सिंह परमार औद्योनिकी एवं
वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन में हुआ है। दिव्यांश के पिता श्याम मौदगिल ने बताया कि उसके बेटे की शुरु
सेही पढ़ाई में विशेष रुचि थी और हर दिन चार से पांच घंटे पढ़ाई करता है और सोशल मीडिय़ा से हमेशा दूर रहा है।



