Drug Alert: हिमाचल में बनीं 73 समेत देश की 194 दवाओं के सैंपल फेल, स्टॉक बाजार से वापस मंगाया जाएगा

हिमाचल प्रदेश में बनीं 73 दवाओं समेत देशभर में 194 दवाओं के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए। हिमाचल में बीपी, संक्रमण, अल्सर, विटामिन, बलगम वाली खांसी, निमोनिया, सर्दी जुखाम, बुखार, एसिडिटी की दवा के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। राज्य दवा नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने कहा कि संबंधित दवा कंपनियों को नोटिस जारी किया जाएगा। इन उद्योगों के खिलाफ ड्रग एंड काॅस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कंपनियों का स्टॉक बाजार से वापस मंगवाया जाएगा। फरवरी के ड्रग अलर्ट में सीडीएसओ व राज्य प्रयोगशाला की ओर से लिए गए 194 दवाओं के सैंपल फेल हुए।
इन कंपनियों की दवाओं के सैंपल फेल
प्रदेश की कालाअंब स्थित एथेंस लैब, ऊना की जिंदल मेडियर, बद्दी सीआईईएल कंपनी, बद्दी के भु्ड्ड की सार बायोटेक, बद्दी की मर्क लैब, ऊना की स्विस गार्नियर, सोलन की चिमक हेल्थकेयर, कांगड़ा की लियोटिक फार्मा, बद्दी के भटोली के क्योरटेक स्किन केयर, पांवटा साहिब की लेबोरेट, कांगड़ा की राचिल फार्मातथा बद्दी के मार्टिन एंक क्रो कंपनी की अल्सर की दवा के सैंपल फेल हुए हैं।इसके अलावा अन्य कंपनियों की दवाओं के सैंपल भी फेल हुए हैं।

Share the news