

उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर साफ दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और घाटी के कई हिस्सों में हिमपात हो सकता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे के चलते बुधवार को आइजीआइ एयरपोर्ट से संचालित होने वाली करीब 500 उड़ानें विलंबित रहीं। इनमें से करीब आधी उड़ानें एक घंटे या इससे अधिक की देरी से गंतव्य के लिए रवाना हुईं।
उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर साफ दिख रहा है। इसका असर ट्रेन और उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है। उधर, पहाड़ी इलाकों में फिर से मौसम में बदलाव के आसार है, मैदानी इलाकों वाले कई राज्यों में बुधवार को बारिश होने से मौसम का मिजाज फिर बदल गया।
हिमाचल प्रदेश के कुछ शहरों का मौसम:
शिमला में आज का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है. कांगड़ा ज़िले में सर्दियों में औसत तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहता है. लाहौल-स्पीति में तापमान माइनस 14.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है



