EuroKids Solan में धूमधाम से मनाया गया होली पर्व

कोटलानाला (सोलन)
EuroKids सोलन (कोटलानाला) में होली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर रंगों की खुशियों से सराबोर नजर आया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अध्यापिकाओं की देखरेख में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया। अध्यापिकाओं ने भी बच्चों के साथ मिलकर रंगों का यह पावन त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया।

स्कूल प्रशासन ने बच्चों की कोमल त्वचा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से हर्बल रंगों का प्रयोग किया। साथ ही, होली के दौरान पानी का उपयोग नहीं किया गया, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और जल संरक्षण दोनों का ध्यान रखा गया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रिंसिपल मिसेज सीमा बहल ने बच्चों को होली की ऐतिहासिक कथा सुनाई और पर्व के महत्व से अवगत कराया।

इस आयोजन में रौनक, मेहर, भरवी, अयांश, नोआ, आरवी, सिदीक्षा, वर्तिका, शिवाय, तन्मय, काव्य, युगांक, मिताक्षी, दिविशा, अवयुक्ता, गुरमीत, माधव, वैभवी सहित सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पता: राज निवास, राजगढ़ रोड, तहसील कार्यालय के समीप, कोटलानाला, सोलन-173212
संपर्क: 98165-20202, 89359-88888

Share the news