बिलासपुर गोलीकांड पर कांग्रेस के पूर्व महासचिव ने भाजपा पर जड़े आरोप

खबर अभी अभी ब्यूरो

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विकास ठाकुर ने होली पर्व के मौके पर बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भाजपा की साजिश करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिस भी कांग्रेस नेता ने भाजपा के खिलाफ आवाज उठाई, उसके साथ इसी तरह के हमले होते हैं। उन्होंने इस गोलीकांड को तीन दिन पहले एम्स के बाहर किए धरना प्रदर्शन से जोड़ा है। जिसमें बंबर ठाकुर ने एम्स में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर आवाज उठाई थी। इसके अलावा विकास ठाकुर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Share the news