धर्म त्याग से मुक्ति असम्भव :आचार्य जीतराम शर्मा

खबर अभी अभी ब्यूरो
कुनिहार
कुनिहार की प्रसिद्ध प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के आठवें दिन आचार्य श्री जीतराम शर्मा ने कथा को आगे बढ़ाते हुए आज के आधुनिक युग में मानव द्वारा अपने धर्म को छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाने पर श्रोताओं से कहा कि ऐसा करने से मनुष्य को मुक्ति प्राप्त नहीं होती है। जो मनुष्य अपना धर्म परिवर्तन करते है उन्हें मोक्ष के द्वार सदा के लिए बंद हो जाते हैं इसलिए हर मनुष्य को अपने अपने धर्म के रास्ते पर चलकर ही ईश्वर व मोक्ष को प्राप्त किया जा सकता है। आचार्य जी ने यह भी संदेश दिया कि आज के भौतिक युग के माया जाल में फंसा मनुष्य अपने धर्म कर्म से भटक रहा है और दिन प्रतिदिन नास्तिक बनता जा रहा है जिसकी वजह से मनुष्य गलत रास्ते पर चल रहा है खासकर आज का युवा वर्ग। नशे की लत कहीं न कहीं संस्कारों की कमी के कारण युवाओं को अपने मकड़ जाल में फांसती जा रही है। आचार्य ने शिव महा पुराण कथा के अनेक प्रशंग शिव भक्तों को सुनाए जिसमें मानव कल्याण के संदेश दिए गए। गुफा समिति के महा सचिव जोगिंदर सिंह कंवर ने बताया कि इस कथा को 25 फरवरी को विराम दिया जाएगा। कथा में प्रतिदिन सैंकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारे का आयोजन समिति व शंभू परिवार द्वारा करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को शिवरात्रि महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा तथा 27फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन समस्त क्षेत्र वासियों व शिव भक्तों के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर,उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर,महा सचिव जोगिंदर सिंह कंवर,मीडिया प्रभारी मनोज भारद्वाज,कोषाध्यक्ष गुमान कंवर, दीपराम,हेमन्त शर्मा,ओम प्रकाश,इंद्र सिंह ठाकुर अमर सिंह,जगदीश ,राजू चौधरी,देव,सतीश,प्रकाश सहित सैंकड़ों सेवादार व श्रोता मौजूद रहे।

Share the news