

खबर अभी अभी नेशनल डेस्क
World (दुनिया) के सबसे व्यस्त और तकनीकी रूप से उन्नत देशों में से एक जापान बहुत आगे बढ़ रहा है और एक अजीबोगरीब चलन तेजी से भी बढ़ रहा है ‘रेंट दो और गर्लफ्रेंड’ लो यानी किराए पर गर्लफ्रेंड। यह जो सेवा है उन लोगों के लिए एक नया रास्ता लेकर आई है जो या तो काम के अत्यधिक दबाव के कारण रिश्तों को समय नहीं दे पाते या फिर स्वभाव से शर्मीले होने के कारण डेटिंग में कठिनाई महसूस करते हैं। और जापानी में इसे रेन्टारु कानोजो कहा जाता है।
लघु उद्योग? कैसे काम करता है..
लगभग पिछले 25 सालों से प्रचलन में आया कि यह जो कॉन्सेप्ट है अब जापान में एक लघु उद्योग का रूप ले चुका है। टोक्यो, ओसाका, नागोया और फुकुओका जैसे बड़े शहरों में कई कंपनियां और एजेंसियां हैं जो इस सेवा को प्रदान कर ही हैं..
इच्छुक व्यक्ति ग्राहक इन वेबसाइटों पर जाते हैं
इच्छुक ग्राहक इन एजेंसियों की वेबसाइटों (जैसे tokyo.rent-kano.net या www.pleasureinjapan.com) पर जाते हैं। और वेबसाइट पर लड़कियों की विस्तृत प्रोफाइल सहित पूरी जानकारी होती है

किराया और नियम और कानून…
इसका आमतौर पर एक घंटे का किराया 5,000 से 12,000 येन (लगभग ₹2,800 से ₹6,700) होता है। लड़की के रंग-रूप, व्यक्तित्व और डेट की प्रकृति के आधार पर यह किराया बदल सकता है। किसी विशेष अनुरोध जैसे किसी खास पोशाक या फेरिस व्हील की सवारी के लिए अतिरिक्त शुल्क भी लिया जा सकता है। इस सेवा में बहुत कठोर नियम लागू होते हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि यौन संबंधों का इसमें कोई स्थान नहीं होता। किस करना या बहुत ज़्यादा छूना भी सख्त मना है।
जगह की भी पाबंदी भी है : आप किराए की गर्लफ्रेंड को कैफे, पार्क, मॉल, कॉन्सर्ट, या टोक्यो

ग्राहकों को गर्लफ्रेंड की कोई भी निजी जानकारी पूछना या उसे कहीं साझा करना मना है। नियम तोड़ने पर तुरंत डेट कैंसिल हो सकती है और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
लोकप्रियता का कारण
जापानी समाज में काम के अत्यधिक दबाव एवं व्यस्तता के कारण रिश्तों को समय न दे पाने की मजबूरी के कारण बहुत से लोग अकेलापन महसूस करते हैं। वहीं जो लोग शर्मीले होते हैं उनके लिए यह सेवा एक सुरक्षित और तनावमुक्त तरीका प्रदान करती है ताकि वे बिना किसी दबाव के किसी के साथ समय बिता सकें। ज्ञात हो विदेशी पर्यटकों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध है जिसके तहत उन्हें अंग्रेज़ी बोलने वाली गर्लफ्रेंड प्रदान की जाती है ताकि भाषा की कोई दिक्कत न हो।
भले ही यह सेवा पूरी तरह से कानूनी है और ‘Rent-Kano’ जैसी एजेंसियों के लाखों यूज़र्स हैं लेकिन समाज के एक हिस्से में इसकी आलोचना भी होती है। हालांकि जापानी एनीमे सीरीज़ ‘Rent-A-Girlfriend’ (कानोजो, ओकारीशिमासु) ने भी इस चलन को और अधिक मशहूर कर दिया है। यह जापान की आधुनिक सामाजिक और कामकाजी चुनौतियों का एक दिलचस्प उदाहरण भी है। परंतु चर्चा का विषय यह भी है …





