Govt ITI पतलीकुहल में आयोजित हुआ ज़िला स्तरीय नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम

Kullu-
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉक्टर रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता मेंआई टी आई पतलीकुहल में ज़िला स्तरीय नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉक्टर रणजीत ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिला कुल्लू में नशा मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है इसके लिए प्रत्येक स्वास्थ्य खंडों में भी नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हर वर्ग को नुक्कड़ नाटक ,पोस्टर,रैली, भाषण, चित्रकला के माध्यम से स्थानीय भाषा में जागरूक किया जा रहा है ताकि नशा से मुक्ति मिले और हम सभी को नशे के चक्रव्यूह से बाहर निकल सके मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रणजीत ठाकुर ने बताया कि नशा अन्य बीमारी की तरह एक बीमारी है जिसका इलाज़ संभव है और नशा मुक्ति केंद्र भुंतर में इसका इलाज़ एटीएफ भुंतर के नोडल ऑफिसर एवं ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सत्यव्रत vadiya के दुआरा दवाइयों से इलाज़ किया जाता है ,एवं सशक्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा काउंसिलिंग की जाती है जिसमे बहुत से युवा स्वस्थ व तंदरुस्त होकर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर मरीजों का फॉलोअप भी किया जाता है और समय समय पर अनेकों प्रकार के प्रशिक्षण भी करवाया जाता है ताकि जो युवा नशे के चपेट में आया हो उसको विभाग द्वारा उचित इलाज एवं परामर्श से ठीक किया जाता है और यह केंद्र पुरे हिमाचल प्रदेश का इकलौता ऐसा नशा मुक्ति केंद्र है जहाँ पुरे हिमाचल से लोग इलाज एवं परामर्श के लिए आते हैं और उनको सही दिशा दिखाई जाती है। इस अवसर पर भाषण,चित्रकला,नाटक प्रतियोगिता करवाई गई और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा कि रिपोर्ट

Share the news