
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के सिहुंता क्षेत्र में 4.24 ग्राम चिट्टा और 3.1 ग्राम चरस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि बीती रात पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाके लगाए थे। जिस दौरान इन आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपी की पहचान विकास कुमार निवासी कामला, राकेश कुमार निवासी टेण्ठा और अभिषेक कुमार निवासी सिहुंता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी कर दी है। एसपी विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है।





