Himachal : चैलचौक वन विश्राम गृह में भाजपा ओबीसी मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित

चैलचौक स्थित वन विश्राम गृह में आज भारतीय जनता पार्टी नाचन मंडल, चच्योट मंडल एवं महादेव मंडल के ओबीसी मोर्चा की नवगठित कार्यकारिणी के साथ एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर रणनीति तय की गई।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण देखकर यह विश्वास व्यक्त किया गया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त व मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Share the news