Himachal: नशा तस्कर को पकड़ने गए थाना प्रभारी को कुचलने का प्रयास, पुलिस ने आरोपी की गाड़ी पर चलाई गोली

हिमाचल प्रदेश के के हमीरपुर जिले में नशा तस्कर को पड़कने गई पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत नशा तस्करी की सूचना मिलने पर दुगनेहड़ी में नाल्टी सड़क पर लगे नाके को तोड़ पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। वारदात में थाना प्रभारी कुलवंत राणा को चोट लगी है। आरोपी ने जब गाड़ी को नहीं रोका तो थाना प्रभारी ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी की गाड़ी पर गोली चला दी, जिससे उसका टायर पंचर हो गया। पुलिस ने आरोपी व गाड़ी मालि की पहचान कर ली है।

हिमाचल में पंजीकृत गाड़ी के मालिक पर पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस को रात को सूचना मिली थी कि गाड़ी में नशे की खेप है। इस गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए नाका लगाया गया थ। दुगनेड़ी के पास सुबह करीब 6:30 बजे नाका लगाया हुआ था और करीब 8:00 बजे गाड़ी आई तो गाड़ी को रोकने प्रयास किया लेकिन रोकने की बजाय आरोपी ने पुलिस थाना प्रभारी पर गाड़ी चढ़ा दी। आरोपी ने गाड़ी को दो सड़का में छोड़ दिया और खुद फरार हो गया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी की पहचान करली है। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि इस गाड़ी में सिंथेटिक ड्रग चिट्टा है।

Share the news