
सूत्रधार कला संगम कुल्लू की कार्यकारिणी बैठक सूत्रधार भवन के कार्यालय में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में सर्वप्रथम कार्यकारिणी में जुड़े नये सदस्य कैप्टन रणधीर सल्हुरिया व धर्मेन्द्र शर्मा का स्वागत किया गया तत्पश्चात आगामी कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई । बैठक में संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुन्दर श्याम को प्रचार-प्रसार प्रभारी तथा धर्मेन्द्र शर्मा को प्रचार-प्रसार सहप्रभारी बनाया गया । बैठक में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने जानकारी दी कि संस्था आगामी जून माह में अपने 49वें वर्ष पूर्ण कर स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश करेगी । इस स्वर्ण जयंती वर्ष में पुरे वर्ष भर संस्था द्वारा स्वर्ण जयंती वर्षगांठ उत्सव तक भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें संस्था द्वारा विशेष कार्यक्रम सूत्रधार वर्षगांठ उत्सव, सूत्रधार गुरू पूर्णिमा महोत्सव, सूत्रधार मल्हार उत्सव, सूत्रधार होली संध्या, सूत्रधार डांसिंग डैफोडिल्स, नव सम्वत इत्यादि रह





