
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
15 मई 2023
HRTC चालक परिचालक संघ के अल्टीमेटम के बाद रात्रि 12 से सुबह 9 बजे तक रात्रि बस सेवा ठप हो गई है। शिमला -दिल्ली,रिकांगपिओ से हमीरपुर,चंबा जाने वाली बस सेवा भी नहीं चल पाई। इसी तरह से प्रदेश के विभिन्न भागों और प्रदेश से बाहर चलने वाली रात्रि बसें बंद कर दी गईं। प्रदेश में रात्रि बस सेवा बंद होने से संभावित 2500 रुट प्रभावित होंगे। HRTC चालक-परिचालक यूनियन ने सरकार को मांगें पूरी करने के लिए 15 मई तक का समय दिया था। सरकार को दिए गए अल्टीमेटम की समयावधि 15 मई यानि रात को समाप्त हो रही है
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





