
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर छह दौर की बातचीत के बाद सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। विदेशी ब्रोकरेज नोमुरा के अनुसार, यह समझौता 2025 के अंत तक फाइनल हो सकता है और भारत पर लागू 50% अमेरिकी टैरिफ घटकर लगभग 20% रह सकता है। नोमुरा ने भारतीय GDP ग्रोथ के…
नेशनल डेस्क : भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चर्चा में चल रही ट्रेड डील पर अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। दोनों देशों के बीच छह दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन हस्ताक्षर अभी भी बाकी हैं। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा करते रहे हैं कि भारत-अमेरिका के बीच एक सकारात्मक व्यापार समझौता जल्द ही होने वाला है। इसी बीच एक विदेशी ब्रोकरेज ने भी अनुमान लगाया है कि यह डील जल्द फाइनल हो सकती है।
भारत पर लागू US टैरिफ घटकर 20% हो सकता है
विदेशी ब्रोकरेज हाउस Nomura ने अपने ताजा विश्लेषण में कहा है कि अगर डील फाइनल हो गई, तो अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए करीब 50% टैरिफ को कम कर 20% के आसपास लाया जा सकता है। यह भारत के लिए बड़ा आर्थिक लाभ साबित हो सकता है।
अभी भी व्यापार समझौते की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं
दोनों देशों की ओर से सकारात्मक संकेत दिए गए
बातचीत आगे बढ़ चुकी है
उम्मीद है कि 2025 के अंत तक डील पर हस्ताक्षर हो सकते हैं
ब्रोकरेज का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार भी इस संभावना को लेकर आशावादी है कि साल के अंत तक बड़ा फैसला आ सकता है।
India US Deal: भारत ने अमेरिका के साथ पहली बार की एक एतिहासिक डील, जानिए अब देश पर क्या पड़ेगा इसका…
India US Deal: भारत ने अमेरिका के साथ पहली बार की एक एतिहासिक डील, जानिए अब देश पर क्या पड़ेगा इसका…
‘इस साल के अंत तक…’, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर दिया ये अहम अपडेट
‘इस साल के अंत तक…’, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर दिया ये अहम अपडेट
भारत की रक्षा शक्ति में जबरदस्त बढ़ोतरीः US ने खोले हाई-टेक हथियारों के भंडार, 90 मिलियन डॉलर की…
भारत की रक्षा शक्ति में जबरदस्त बढ़ोतरीः US ने खोले हाई-टेक हथियारों के भंडार, 90 मिलियन डॉलर की…
यह भी पढ़ें – ट्रंप की सेहत पर आया बड़ा अपडेट… व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति की MRI रिपोर्ट की सार्वजनिक, हुआ बड़ा खुलासा
भारत की GDP ग्रोथ पर Nomura ने बदला अनुमान
भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में जारी किए गए ताजा आंकड़े भी सकारात्मक संकेत दिखाते हैं। Nomura ने बताया:
सितंबर तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 8.2% रही
जून तिमाही में यह 7.8% थी
यानी भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा
अच्छे आर्थिक संकेतों को देखते हुए Nomura ने FY26 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.5% कर दिया है।
RBI रेपो रेट घटा सकता है – Nomura का अनुमान
अगले कुछ दिनों में भारतीय रिजर्व बैंक की MPC बैठक होने वाली है। आम तौर पर बेहतर GDP आंकड़े ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद को कम करते हैं, लेकिन Nomura का मानना है:
दिसंबर में RBI 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है
कटौती के बाद रेपो रेट 5.25% पर आ सकती है
हालांकि रेपो रेट कटौती की संभावना को 65% से घटाकर 60% कर दिया गया है
यानी संभावना अभी भी मजबूत है, पर पिछले अनुमान से थोड़ी कम।
भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, सुधार जारी
Nomura ने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। उनके मुताबिक:
वास्तविक GDP ग्रोथ RBI के 7% अनुमान से 1.2% अधिक रही
अर्थव्यवस्था में स्थिरता बनी हुई है
फिलहाल पॉलिसी रेट में कटौती की बहुत अधिक जरूरत नहीं
लेकिन कम महंगाई (Inflation), बेहतर GST सुधार और श्रम कानूनों में ढील से विकास को अतिरिक्त समर्थन मिल सकता है





