भाजपा द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम 8 मार्च को तय : बिहारी

खबर अभी अभी ब्यूरो
शिमला
भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि पार्टी जिला स्तर पर 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जा रही है। इस क्रम में भाजपा के वक्ता जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जा रहे है।
बिहारी ने बताया कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम माननीय पीएम मोदी की केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का वित्तीय सशक्तिकरण पर केंद्रित रहेगी। भाजपा महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर उन सभी लाभार्थी बहनों को आमंत्रित और सम्मानित भी करेगी जो प्रधानमंत्री जी की आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं से लाभान्वित हुई हैं जैसे मुद्रा योजना, लखपति दीदी, जन धन योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, स्वनिधि, पीएम एम्प्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम और सेल्फ हेल्प ग्रुप फाइनेंशियल असिस्टेंस।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर मुख्यवक्ताओं की सूची कुछ इस प्रकार रहेगी जिला ऊना में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जिला बिलासपुर और सोलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सिरमौर सांसद सुरेश कश्यप, हमीरपुर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, कांगड़ा राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, महासू राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, नूरपुर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार, देहरा लोक सभा सांसद राजीव भारद्वाज, चंबा विधायक डॉ हंस राज, कुल्लू पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, मंडी विधायक विनोद चौहान, पालमपुर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सुंदरनगर महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना योगी, लाहौल स्पीति धनेश्वरी ठाकुर और किन्नौर अजय श्याम। प्रत्येक कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से एक एक पदाधिकारी नियुक्त किए गए है।
उन्होंने बताया कि सभी जिलों कार्यक्रमों का आयोजन 8 मार्च को किया जाएगा। केवल जिला सुंदरनगर का कार्यक्रम 12 मार्च, पालमपुर 11 मार्च और सोलन का 11 मार्च को होना निश्चित हुआ है।
कल देर रात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें ‘‘नो टू ड्रग्स’’ चिट्टे के प्रति समाज में जागृति फैलाने हेतु प्रदेश और जिला स्तर पर एक टीम का गठन किया गया जिसमें प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर को संयोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल को सह-संयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार चारों संसदीय क्षेत्रों में भी संयोजकों की नियुक्तियां की गई है जिसमें सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 राजीव भारद्वाज को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र, प्रदेश उपाध्यक्षा रश्मिधर सूद को शिमला संसदीय क्षेत्र, प्रदेश उपाध्यक्षा पायल वैद्य को मण्डी संसदीय क्षेत्र तथा प्रदेश प्रवक्ता महेन्द्र धर्माणी को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है।
 डाॅ. बिन्दल ने बताया कि जिला स्तर पर भी संयोजकों की नियुक्तियां की गई है जिसमें व्यापार प्राकेष्ठ के प्रदेश संयोजक गोविन्द ठाकुर को जिला मण्डी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल सोलंकी को जिला कुल्लू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नितेन कुमार को जिला सुंदरनगर, प्रदेश सचिव मनीष चैहान को जिला सिरमौर, पूर्व मण्डल महामंत्री सोलन अभिषेक ठाकुर को जिला सोलन, पूर्व डिप्टी मेयर शिमला राकेश शर्मा को जिला शिमला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुशील कड़शोली को जिला महासू, देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अभिषेक पाधा को जिला देहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा धर्मेन्द्र राणा को जिला ऊना, पूर्व जिला संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ कमलेश परमार को जिला हमीरपुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा को जिला बिलासपुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह को जिला चम्बा, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सूदन को जिला नूरपुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र चैधरी को जिला कांगड़ा, कानून प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अरविन्द शर्मा को जिला पालमपुर का संयोजक बनाया गया है।
 डाॅ. बिन्दल ने कहा कि चिकित्सीय परामर्श एवं तकनीकि जानकारी की दृष्टि से प्रदेश व जिले में चिकित्सको की टीम का गठन किया गया है जिसमें डाॅ. अशोक शर्मा, डाॅ. दलजीत बन्याल, डाॅ. जीवानंद, डाॅ. सुरेन्द्र परमार, डाॅ. सुभाष राणा, डाॅ. राजकुमार चैधरी, डाॅ. सतीश शर्मा, डाॅ. नरेन्द्र मोदगिल, डाॅ. सुदर्शन शर्मा, डाॅ. जगदीश शर्मा, डाॅ. हर्ष मल्होत्रा, डाॅ. रोहित ठाकुर, डा. दिवाकर शर्मा प्रदेश स्तर नियुक्त किए गए है और इसी प्रकार डाॅ. सतीश शर्मा को जिला चम्बा संयोजक व डाॅ. अनूप शर्मा को सह संयोजक, डाॅ. ब्यास देव को जिला नुरपूर का संयोजक, डाॅ. राजेन्द्र कालिया को सह संयोजक व डाॅ. विपिन महान को सदस्य बनाया गया है। डाॅ. राकेश डोगरा को जिला कांगड़ा का संयोजक, डाॅ. सुनील महाजन को सह संयोजक तथा डाॅ. भगतराम शर्मा व डाॅ. भुवनेश कुमार को सदस्य, डाॅ. कुलदीप बरवाल को जिला पालपमुर का संयोजक, डाॅ. कुलदीप मिश्रा को सह संयोजक व डाॅ. कुलदीप भारद्वाज को सदस्य, डाॅ. सोमदत शर्मा को जिला हमीरपुर का संयोजक, पंकज राणा को सह संयोजक, डाॅ. रमेश शर्मा, डाॅ. रविन्द्र वर्मा, डाॅ. प्रताप डोगरा, डाॅ. सुनील शर्मा, डाॅ. आशीष शर्मा को सदस्य, डाॅ. कर्मवीर पराशर को जिला ऊना का संयोजक, डाॅ. विपुल शर्मा को सह संयोजक, डाॅ. दलीप भारद्वाज, डाॅ. नरेन्द्र शर्मा, डाॅ. पवन कालिया, डाॅ. राजीव वात्सयान को सदस्य, डाॅ. प्रेम शर्मा को जिला बिलासपुर का संयोजक, डाॅ. राजेन्द्र चंदेल को सह संयोजक तथा डाॅ. गोपाल भारद्वाज को सदस्य, डाॅ. योगेश रैणा को जिला देहरा का संयोजक, डाॅ. अरविंद खट्टा को सह संयोजक, डाॅ. भारती सनौरिया तथा डाॅ. विजय गौतम को सदस्य, डाॅ. बालमुकन्द शर्मा को जिला सोलन का संयोजक, डाॅ. लोकेश ममगोई को सह संयोजक, डाॅ. मान सिंह, डाॅ. दिनेश गुप्ता तथा डाॅ. राममूर्ति शर्मा को सदस्य, डाॅ. अशोक शर्मा को जिला शिमला का संयोजक, डाॅ. राकेश शर्मा को सह संयोजक, डाॅ. कर्मजीत कुमार शर्मा, डाॅ. मनोज शर्मा को सदस्य, डाॅ. अशोक चैधरी को जिला सिरमौर का संयोजक, डाॅ. अशोक गौतम को सह संयोजक तथा डाॅ. महिमा नंद को सदस्य, डाॅ. राजेन्द्र देव को जिला महासू का संयोजक तथा डाॅ. सुरेन्द्र झागटा को सदस्य, डाॅ. पवन शर्मा को जिला सुंदरनगर का संयोजक, डाॅ. अनिल को सह संयोजक तथा डाॅ. खेमलता को सदस्य, डाॅ. दविन्द्र ठाकुर को जिला मण्डी का संयोजक, डाॅ. सुनील पठानिया को सह संयोजक तथा डाॅ. ओम को सदस्य, डाॅ. पुष्पराज शर्मा को जिला कुल्लू का संयोजक, डाॅ. रमित महाजन को सह संयोजक, डाॅ. जगदीश शर्मा, डाॅ. बलदेव अवस्थी को सदस्य, डाॅ. देवी सिंह को जिला लाहौल स्पिति का संयोजक तथा श्री उमा दोरजे को जिला किन्नौर का संयोजक बनाया गया है।
 इस मौके पर बोलते हुए डाॅ. बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जनमानस में ड्रग्स के प्रति सम्पूर्ण जागृति पैदा करने का यह अंतिम अवसर है इसलिए भाजपा मण्डल स्तर तक टीम का गठन करके सम्पूर्ण जागरूकता अभियान चलाएगी।
 डाॅ. बिन्दल ने कहा कि इसके लिए समाज के प्रभावशाली लोगों को इस कार्य में जोड़ने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। महामहिम राज्यपाल महोदय शिव प्रताप शुक्ल जी का आभार व्यक्त करते हुए डाॅ. बिन्दल ने कहा कि नशे के विरूद्ध महामहिम द्वारा दी जा रही प्रेरणा हिमाचल प्रदेश के हजारों लोगों को इस कार्य में जोड़ने के लिए प्रेरित करेगी।
 डाॅ. बिन्दल ने कहा कि अति शीघ्र मण्डल स्तर की टीम के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित करके इस कार्य को शुरू किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इस अभियान के प्रदेश संयोजक संजीव कटवाल, संसदीय क्षेत्र संयोजक डाॅ. राजीव भारद्वाज, रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, महेन्द्र धर्माणी ने भी अपने विचार सांझा किए।
Share the news