
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मुकाम भलूण पुल के समीप एक गाड़ी में सवार दो लोगों से 200 ग्राम चरस पकड़ी गई है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गाड़ी को भी पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।





