Kullu : भानू हॉस्पिटल कलहेली में शुरू हुआ अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त डायलिसिस सेंटर

कुल्लू-
जिला कुल्लू के कलहेली में स्थित भानु हॉस्पिटल में शनिवार को डायलिसिस सेंटर का विधिवत उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉक्टर रंजीत ठाकुर के करकमलों द्वारा किया गया। वही शनिवार को भानु अस्पताल प्रांगण में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। मेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 100 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। तथा 20 लोगों ने रक्तदान कर अपना योगदान दिया। भानु हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर वाई किंग भानू ने बताया कि जिला कुल्लू के कलहेली, भुंतर एवं बजौरा इन जगहों पर डायलिसिस सुविधा उपलब्ध नहीं थी ऐसे में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त डायलिसिस सेंटर का शनिवार के दिन शुरू होना यहां के लोगों के लिए एक वरदान से कम नहीं। वही आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत डायलिसिस किए गए मरीजों को निशुल्क सेवा भी प्रदान की जाएगी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने समस्त भानू हॉस्पिटल की टीम को एक नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी।

Share the news