
कुल्लू
इन्नर व्हील क्लब द्वारा कुल्लू स्थित पिरड़ी में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के परिवारों को कंबल वितरित किये गए। वहीं इन्नर व्हील क्लब कुल्लू की अध्यक्षा रेणुका शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लब के सभी सदस्यों ने सर्दियों को देखते हुए सभी झुग्गी- झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के परिवारों को कंबल वितरित करने के साथ – साथ महिलाओं से बच्चों की शिक्षा पर संवाद किया तथा स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।अध्यक्षा रेणुका शर्मा ने कि आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के बारे भी महिलाओं को जागरूक किया गया।बच्चों की शिक्षा की शिक्षा सम्बंधित सामग्री को देने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान सचिव दीपा प्रेमी,पूनम शर्मा,डा. स्मृति ठाकुर,विद्या ठाकुर,रेणु सूद,शम्मी कश्यप,निशा अवस्थी व विमला आचार्य उपस्थित रहीं।





