
मंडी: हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी से संबद्ध वल्लभ गवर्नमेंट कॉलेज (VGC) के बी.एड. छात्रों के हित में लिए गए अहम निर्णय पर एनएसयूआई ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
एनएसयूआई की प्रदेश महासचिव नेहा शर्मा ने पूरे संगठन और अन्य छात्रों की ओर से पूर्व CPS सोहन लाल ठाकुर के माध्यम से शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का धन्यवाद किया।
नेहा शर्मा ने कहा कि बी.एड. की संबद्धता बहाल होने से कई छात्रों का शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित हुआ है। उन्होंने इसे छात्र हित में लिया गया सराहनीय और सकारात्मक कदम बताया।
एनएसयूआई ने उम्मीद जताई कि सरकार आगे भी छात्रों के हित में ऐसे निर्णय लेती रहेगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।





