कूड़ा शुल्क न देने वालों को ढूंढेगा नगर निगम, कार्य शुरू

खबर अभी-अभी मंडी

नगर निगम के वाढों में कूड़ा शुल्क न देने वालों की पहचान शुरू हो गई है। नगर निगम ने मंगलाई वार्ड से अभियान की शुरुआत की है। इसमें स्वयं सहायता समूहों और वार्ड में कूड़ा एकत्रित करने वाले सफाई कर्मचारियों की मदद ली जा रही है। भवन मालिकों से शुल्क की रसीदें मांगी जा रही हैं।

भवन में किरायेदारों की ओर से कूड़ा शुल्क न देने और खुले में कूड़ा फेंकने पर भजन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंगवाई वार्ड से आ रही शिकायतों के बाद नगर निगम को टीम हरकत में आई है।

वीरवार को सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और सफाई कर्मियों के साथ अभियान चलाया। भवन मालिकों से शुल्क की रसीदें चेक की। इस दौरान चार भवनों में किरायेदार पहचाने गए जो कूड़ा शुल्क नहीं देते हैं। इन किरायेदारों के मकान मालिकों को नगर निगम आयुक्त नगर निगम की टीम शहर के मंगवाई करती हुई। वार्ड में कूड़ा शुल्क की पर्ची की जांच कार्यालय में बुलाया गया है। उनसे पूछताछ के बाद नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी नियमों की अवहेलना करते हैं तो नगर निगम ने बिजली और पानी कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। उधर, नगर निगम की इस दबिश के बाद मंगवाई वार्ड में अफरातफरी रही। आनन-फानन में लोग बाहर रखे कूड़े को इधर-उधर रखते नजर आए।

बाड़ों में लोगों की शिकायतों के बाद कूड़ा न देने वाले भवन मालिकों और उनके यहां रह रहे किरायेदारों को पहचान करवाई जा रही है। पहचान के बाद भी अगर किरायेदार कूड़ा नहीं देते हैं ती भवन मालिक पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम शहर में स्वच्छता को लेकर गंभीर है।

नगर निगम सभी वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठा रहा है। इस पर प्रतिमाह लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। ऐसे में नगर निगम सभी वाहों में अभियान चलाकर भवन मालिकों समेत किरायेदारों से कचरा संग्रहण शुल्क वसूलने की तैयारी में है। इससे नगर निगम की आय में भी इजाफा होगा। मौजूदा समय में कई किरायेदार सुबह कूड़ा न देकर बाद में उसे ठिकाने लगाते हैं। इससे शहर में कई जगह कूड़े के हॉट स्पॉट बन रहे हैं।

Share the news