NCC ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित दत्ता बाहरा यूनिवर्सिटी में कैडेट से मिले

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

16 मई 2023

बाहरा यूनिवर्सिटी में ब्रिगेडियर रोहित दत्ता NCC के कैडेट से मिले।सबसे पहले बाहरा यूनिवर्सिटी के NCC के सयोंजक डाक्टर कपिल सेठी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कैडेटों को दी जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कैंपस का भ्रमण भी किया। रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने ब्रिगेडीयर रोहित दत्ता को शाल, हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया।

 


डीन अकेडमिक्स प्रोफ़ेसर मार्कण्डेय ने स्वागत भाषण दिया और ब्रिगेडियर रोहित दत्ता का बाहरा यूनिवर्सिटी आने पर स्वागत किया।

 

ब्रिगेडियर रोहित दत्ता ने कैडेटों को संबोधित करते हुए उत्साह बढ़ाया और कहा की हमें एकता और अनुशासन के मूल मंत्र को अपनाते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने कैडेट से साथ अपने अनुभव साँझा किए।

 

इस मोके पर बाहरा यूनिवर्सिटी के डीन अकेडमिक्स प्रोफ़ेसर श्रीपद मार्कण्डेय, NCC के सयोंजक डाक्टर कपिल सेठी एवम् यूनिवर्सिटी के सभी कैडेट मोजूद रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news