
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 अक्तूबर 2024
एनएच-5 बढ़ती अतिक्रमण की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए NHAI की टीम ने आज बड़ी कार्यवाही अमल में लाई इस दौरान उन्होंने हाईवे किनारे हुए अतिक्रमण पर पीला पंजा चला दिया।बता दें कि फोरलेन निर्माण के बाद कुछ लोगों ने एक बार फिर से एनएचएआई की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था और कुछ माह पूर्व भी उन्हें तुरंत प्रभाव से अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए थे। कई जगह लोगों ने मुआवजा लेने के बाद बची जमीन पर निर्माण करना शुरू कर दिया था। कुछ सप्ताह पूर्व भी जिला प्रशासन ने इस जगह से अतिक्रमण हटाया था परंतु फिर भी कुछ गिने चुने लोग अभी भी नहीं मान रहे और मुआवजा लेने के बावजूद भी NHAI की जमीन पर अवैध भवनों का निर्माण कर रहे हैं ।
कुछ समय पहले ही नही की टीम ने शिमला से लेकर सोलन तक कई बार अवैध रूप से बनाई गई रेडी पड़ी वह अवैध निर्माणों को हटाया था परंतु फिर भी कुछ गिने चुने लोग मुआवजा लेने के बावजूद भी सरकारी भूमि पर ही कब्जा कर रहे हैं जिनके खिलाफ आज करवाई की गई इस दौरान प्रशासन जिला पुलिस और नहीं की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही और जिन लोगों ने अवैध रूप से भावनाओं का निर्माण किया है उन्हें तुरंत प्रभाव से तोड़ने के निर्देश दिए गए।अगर वह ऐसा नहीं करते है तो NHai की टीम खुद ही अतिक्रमण को हटा देगी





