प्रतिभा सिंह ही रहेंगी हिमाचल कांग्रेस ‘अध्यक्ष’ कार्यकारिणी 15 दिन में होगी गठित

 

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही रहेंगी। पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि नई कार्यकारिणी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू होगा। सरकार में नियुक्त नेता संगठन में शामिल नहीं होंगे। हिमाचल में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन आगामी 15 दिन में कर दिया जाएगा। वहीं, प्रतिभा सिंह अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष को हटाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय शिमला में प्रेस वार्ता करते हुए पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि नई कार्यकारिणी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू होगा। सरकार में नियुक्त नेता संगठन में शामिल नहीं होंगे। नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों से पदाधिकारी होंगे। रजनी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें नई कार्यकारिणी के गठन का जिम्मा सौंपा है।

साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। हिमाचल में पांच साल के बाद सरकार बदलने की रीत समाप्त होगी। सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए मैं पुल का काम करुंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का स्पष्ट मत है कि पार्टी में एक व्यक्ति को एक ही पद दिया जाए। इससे अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी मौका मिलता है। रजनी ने बोर्डों, निगमों और महिला आयोग में जल्द नियुक्तियां होने के संकेत भी दिए। मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद जल्द नियुक्तियां की जाएंगी। 

Share the news