
ख़बर अभी अभी ब्यूरो कोलकाता
अगस्त 20,24
Kolkata Doctor Case: कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल दरिंदगी पर घिरे पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर अब शिकंजा कसता हुआ दिख रही है। घोष जहां सीबीआई के कई सवालाें पर उलझ गए हैं तो सुप्रीम कोर्ट ने भी घोष की भूमिका पर सवाल खड़े किए है। इस सब के बीच राज्य सरकार ने भी घोष के पूरे कार्यकाल की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है।
कोलकाता:बेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाला महिला प्रशिक्षु डॉक्टर रेप मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट के कड़े संज्ञान के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। सुप्रीम कोर्ट ने जहां मेडिकल कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल पर भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं तो वहीं दूसरी अब राज्य सरकार भी कार्रवाई के एक्शन के मूड में है। कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के साथ धारा 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है जो आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पाई अनियमितताओं की जांच करेगी। और रिपोर्ट तलब करेगी .






