
कुल्लू-
SFS कुल्लू इकाई द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर राज इंट्रा टीच इंस्टिटूड में संगोष्ठी का आयोजन किया गया|
इसमें मुख्य वक्ता के रूप में आयुषी सूद (पूर्व SFS प्रांत संयोजिका)उपस्थित रहे|
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक द्वारा सभी छात्र साथियों का स्वागत किया गया| जिला SFS संयोजिका राधिका द्वारा SFS की जानकारी दी गई| उन्होंने कहा कि SFS सेवा का एक मार्ग हैं|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस आयाम कार्य गतिविधि को सेवा क्षेत्र में कार्य करने के लिए स्थापित किया गया हैं|
मुख्य वक्ता आयुषी सूद ने कहा कि उन्होंने स्वयं SFS के माध्यम से कार्य किया हैं| इसी के साथ उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर महिलाओं का प्रोत्साहन करना हमारा कार्य नहीं, बल्कि उनको यह ज्ञात करवाना है कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे होना हैं| आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं|
कुल्लू इकाई सह- सचिव सुभाष ठाकुर ने धन्यवाद भाषण में कहा कि आज समय ही सबसे बलबान हैं|आप सभी ने हमें अपना समय दिया, तो सबका धन्यवाद|
इसी के साथ “ऋतुमति अभियान के तहत बस्ती क्षेत्र में ऋतुस्त्राव के बारे में जानकारी दी गयी, और पैड वितरण किए गए| शारीरिक स्वछता की महत्वपूर्ण जानकारी चिकित्सा अधिकारी निशा द्वारा दी गयी|
SFS कुल्लू इकाई का कहना हैं कि:जब होगा महिला का सम्मान, तभी बनेगा देश महान|
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा…..





