
शिमला जिले की जुब्बल तहसील के डीम गांव में आग लगने से 16 कमरों का एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। यह मकान दो भाइयों देवेंद्र सिंह और मोहिंदर सिंह (पुत्र जग्गी राम) का बताया जा रहा है।
आग की इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।





