Shimla: रूबल चौहान कनेक्शन मामले पर हिमाचल में अलर्ट, पंजाब के साथ होगी संयुक्त जांच

पंजाब भाजपा के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय पर ग्रेनेड हमले के मामले में रूबल चौहान का नाम सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। शिमला और रोहड़ू क्षेत्र में पुलिस ने निगरानी बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों और पुराने नेटवर्क की गहन पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रूबल चौहान के संभावित संपर्कों, ठिकानों और सहयोगियों की पहचान पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
इस मामले में पंजाब पुलिस ने शिमला के रोहड़ू से रूबल चाैहान को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस की टीम हिमाचल पुलिस के सहयोग से मामले की जांच को आगे बढ़ाएगी। जांच एजेंसियां इस एंगल से भी पड़ताल कर रही हैं कि आरोपी ने प्रदेश में किन लोगों से संपर्क बनाए और उसे किस स्तर पर मदद मिली। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Share the news