
शिमला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा बिहारी चुनावों कोनलेकर जो देश भर में माहौल बना वह ना भूतो ना भविष्यति, यह वातावरण अकल्पनीय है। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में कांग्रेस की दुर्दशा हो चुकी है, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महीना भर यात्रा करके झूठ सुनने का प्रयास किया और कांग्रेस 6 सीटों पर सिमट गई। आज वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में भी मूर्छित अवस्था में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नेता के नेतृत्व पर भरोसा है।
बिंदल ने कहा कि 11 दिसंबर को कांग्रेस सरकार के 3 साल पूर्ण होने जा रहे हैं और यह सरकार इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार है। इस सरकार को 3 साल का जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं है, भाजपा ने लगातार 3 साल से आम जनमानस के मुद्दे उठाए हैं और उनकी आवाज बुलंद करने के लिए भाजपा कृतसंकल्प है।





