
Solan : एलआर पॉलिटेक्निक में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबॉल जैसे खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में मैकेनिकल और सिविल शाखा के छात्रों ने क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के छात्रों ने बाज़ी मारी। वहीं क्रिकेट में इलेक्ट्रिकल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिविल के छात्र दूसरे स्थान पर रहे। वॉलीबॉल में भी इलेक्ट्रिकल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और सिविल टीम दूसरे स्थान पर रही।
इस अवसर पर संस्थान की निदेशक शचि सिंह और डायरेक्टर अकैडमिक डॉ. पी.पी. शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। पॉलिटेक्निक की प्राचार्या डॉ. कंचन जसवाल ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी खेल भावना की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने छात्रों से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने का संदेश भी दिया।





