
Solan : एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी सोलन के बी. फार्मेसी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
घोषित परिणामों में प्रिया ने 9.50 SGPA हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छठे स्थान पर आर्यन, दिपाली और नंदिनी ने 9.17 SGPA के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आठवें स्थान पर आरश, अजय और इशिता कश्यप ने 9.0 SGPA प्राप्त किए।
इसी क्रम में नौवें स्थान पर खुशी, निशांत ठाकुर, अमीषा और अमित ने 8.92 SGPA हासिल किए। दसवें स्थान पर हिमांशी, कंचन, प्रांजल, राजन, रितिका शर्मा, रुचिका दिल्ता, समृद्धि, समृति और श्वेता ने 8.83 SGPA प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज कराया।
इस उल्लेखनीय सफलता पर संस्थान के प्रबंध निदेशक शचि सिंह, अकादमिक निदेशक डॉ. पी.पी. शर्मा तथा प्राचार्य डॉ. अवनीत गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है।
संस्थान परिवार ने इस सफलता को गर्व का विषय बताते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा जताई कि वे आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।





