Solan : रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रबोन बाईपास पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार दो युवकों के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान अंकुश उर्फ बिन्नी (26) पुत्र श्री रामेश्वर ठाकुर निवासी गाँव कोहरी, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन तथा जतिन कुमार (30) पुत्र सीता राम निवासी गाँव दोलग, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को 23-03-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। आरोपी जतिन कुमार के खिलाफ चोरी के कुल 6 मामले दर्ज हैं, जिनमें 4 मामले पुलिस थाना कंडाघाट, 1 मामला धर्मपुर तथा 1 मामला सदर सोलन में दर्ज है। वहीं अंकुश उर्फ बिन्नी के खिलाफ भी पहले चिट्टा/हेरोइन तस्करी का एक मामला दर्ज पाया गया है।
पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Share the news