Solan : संत शिरोमणि रविदास जयंती श्रद्धा व आस्था के साथ मनाई गई

संत शिरोमणि रविदास की जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था के साथ शीश नवाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संघचालक डॉ. कृष्ण गोपाल तथा जिला संघचालक गुरदीप साहनी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम प्रेरणादायी बन गया।

चोरीघाट स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन कर उनके द्वारा दिखाए गए समरसता, समानता, कर्म और मानवता के मार्ग को स्मरण किया गया। संत रविदास का जीवन समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत रविदास के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

Share the news