
Solan : पत्रकारिता की व्यस्तता के बावजूद खबर अभी अभी सामाजिक सरोकारों में निरंतर अपनी अहम भूमिका निभाता आ रहा है। इसी कड़ी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “मां गंगा का आशीर्वाद आपके द्वार” का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस पुनीत अवसर पर सोलन के विभिन्न शिवालयों में हरिद्वार की पवित्र हर की पौड़ी से लाया गया गंगाजल निःशुल्क शिव भक्तों को वितरित किया जाएगा।
गंगाजल वितरण प्रातःकाल निम्नलिखित मंदिरों में किया जाएगा—
शिव मंदिर जटोली
शिव मंदिर कोटलानाला
शिवालय मंदिर सलोगड़ा
कार्यक्रम में खबर अभी अभी की टीम के साथ सोलन के समाजसेवी भी सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे।
इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनाने में निम्न संस्थानों एवं समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहेगा—
प्राइम स्टील बद्दी, कुंडलस लोह उद्योग बद्दी, मेरिडियन मेडिकेयर सोलन, भूषण चक्की सोलन, सिद्ध योगी धाम बिलासपुर, सगुन होटल बुधराम, बी.एल. स्कूल शामती, एस.वी. ज्वेलर्स सोलन, डॉक्टर विनोद सुरी (सुरी होम्यो क्लीनिक), वर्टेक्स आईटीआई एवं नाइलेट सोलन, सिद्ध ओम कोल्ड स्टोर सोलन, सीमा बुटीक कोटलानाला सोलन, शूलिनी टाइल्स वर्ल्ड खुंडीधार सोलन, श्रद्धेय भंडारू देवी, शिवधरा मार्बल सोलन तथा विश्व हिंदू परिषद जिला सोलन।
खबर अभी अभी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भाव का भी संदेश देता है। आयोजकों ने सभी शिव भक्तों से महाशिवरात्रि के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गंगाजल ग्रहण करने का आग्रह किया है।





