अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में कल होगी वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता

मंडी,

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत 21 फरवरी को सेरी मंच पर आयोजित महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में शाम 5:30 बजे से वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में युवा कलाकार अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और तीन चरणों के माध्यम से वॉयस ऑफ शिवरात्रि का चयन किया जाएगा।

प्रतियोगिता के पहले चरण में 10 प्रतिभागी एंटरटेनमेंट राउंड में प्रस्तुति देंगे तथा प्राप्त अंकों के आधार पर 5 प्रतिभागी दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। दूसरा चरण जज चॉइस राउंड होगा। इसके उपरांत फाइनल चरण में चयनित 3 प्रतिभागी निर्णायकों को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान का निर्णय तीनों चरणों में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Share the news