# अंब के तलवाल की उमंग ने जीता किस में कितना है दम का खिताब |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

 11 फरवरी 2023

अंब के तलवाल गांव की 13 बर्षीय उमंग ने डीडी पंजाबी के किस में कितना है दम के एक्टिंग सेगमेंट का खिताब जीत कर अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। पंजाब के धुरी में आयोजित इस कंपटीशन के फाइनल में 12 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए उमंग अपनी बेहतर एक्टिंग से ट्रॉफी अपने नाम की है।

उमंग का यह सफर जून 2022 में शुरू हुआ था, जब उसके स्कूल में डीडी पंजाबी की किस में कितना है दम की टीम आई थी और उन्होंने बच्चों में अलग-अलग सेगमेंट के फॉर्म बांटे थे। इसी दौरान उमंग ने एक्टिंग सेगमेंट में अपना फॉर्म भर के अप्लाई किया था। उमंग का कहना है कि 6 महीनों का सफर उसके लिए बहुत ही रोमांच भरा रहा है।

पढ़ाई के साथ-साथ चैनल द्वारा दी जा रही है ऑनलाइन एक्टिंग क्लासेस में उसने बहुत ही बेहतरीन समन्वय बना लिया था। उमंग का कहना है की वह अपना भविष्य एक्टिंग में देखती है। बड़ी बात है की चैनल ने भी उसे किसी ऐड या फिल्म के लिए ऑफर भी दिया है और उसके परिजनों से इसके लिए सहमति भी ले ली है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news