
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 मई 2024
हर साल बैसाखी महीनेमें शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना बहुत शुभ फल प्रदान करने वाला माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से पूरे वर्ष जीवन में सुखों की कमी नहीं होती है. सोना को बेहतरीन निवेश मान जाता है। इसी उपलक्ष्य पर आज सोलन के प्रतिष्ठित भूषण ज्वेलर्स में भी अक्षय तृतीया के दिन लोग दुर्गम इलाकों से भारी मात्रा में खरीदारी करने पहुंचे।
इस मौके पर भूषण ज्वेलर में लोगों की भीड़ देखने को मिली वही लोग खरीदारी करने के प्रति बेहद उत्साहित नजर आए। वही इस विषय पर लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है उनका कहना है कि भूषण ज्वेलर उन्हें अच्छी क्वालिटी की चीजे प्रदान करता है जिससे लोगो का भूषण ज्वैलर पर अटूट विश्वास है।जिस कारण लोग हर वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर भूषण ज्वेलर्स का रुख करते हैं।
इस विषय पर भूषण ज्वैलर के प्रबंध निदेशक विनय गुप्ता ने अक्षय तृतीया के अवसर पर लोगो को शुभकामनाएं दी और कहा की लोग खरीददारी के प्रति बेहद उत्साहित है साथ ही अक्षय तृतीया के अवसर पर भूषण ज्वैलर ग्राहकों के लिए नया ऑफर लाया है जो की दो दिनों तक रहेगा जिसमे ग्राहकों को 68,000 की ज्वैलरी 64,900 रुपए में ग्राहकों को दी जा रही है।





