अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डाँ वलवंत राँय मेहता की 127 वीं जयंती सत्य -प्रेम भवन भुटि कालोनी में हर्षोल्लास से मनाई गई ।

कुल्लू-
हिमाचल प्रदेश राज्य पंचायत परिषद् के बैनर तले आज सत्य – प्रेम भवन भुट्टि कालोनी में पंचायती राज व्यवस्था में विकेन्द्रीकरण लाने वाले राजनितिज्ञ और अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डाँ बलवंत राँय मेहता की 127वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसमें अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री ठाकुर सत्य प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस समारोह में सर्व प्रथम डाँ वलवंत राँय मेहता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्य अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का सभी उपस्थित महानुभावों ने संकल्प लिया इसके पश्चात महासचिव किशन ठाकुर ने पंचायत राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए सरकार से विशेष अनुरोध किया । गुलज़ार मुहम्मद भारती ने अपने सम्बोधन में संवैधानिक अधिकार और जन भावनाओं को पंचायती राज व्यवस्था के साथ जोड़ने का सुझाव दिया ।
पूर्व मंत्री एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर सत्य प्रकाश ने अपने सम्बोधन में कहा कि पंचायतों का मूल कार्य केवल क्षेत्र विकास नहीं है अपितु इसमें वे सभी पहलू शामिल हैं जिनका सीधा सम्बध जनमानस के सम्पूर्ण विकास के साथ जुड़ा हुआ है जिसमें सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विषय प्रमुख हैं । उन्होंने डॉक्टर वलवंत रॉय मेहता को पंचायती राज विचार धारा का युगपुरुष करार देते हुए कहा कि वे अपने आप में पंचायत समिति व्यवस्था और उसके विकेंद्रीकरण के लिए समर्पित एक अनूठे व्यक्तित्व थे ।पंचायतीराज के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डा एस . के. डे, डाँ लाल सिंह त्यागी, पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, मती इंदिरा गांधी, राजीव गाँधी और अटल बिहारी वाजपेई जी के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई । पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान करने के लिए पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के निर्णयो को देश आज भी याद करता है ।आज के संदर्भ में ठाकुर सत्य प्रकाश ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुख्खू पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए गंभीर और संवेदन
शील है जिसे संवैधानिक रूप में और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है जिसके फलस्वरुप ही हम डाँ वलवंत राय मेहता के सपनों को साकार कर सकते हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य पंचायत परिषद की अध्यक्ष प्रेमलता ठाकुर ने सभी उपस्थित पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े महानुभावों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जल्द ही हम एक नए मसौदे के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे और पंचायत तथा पंचायती राज संस्थाओं को आप एक नये स्वरूप में देखेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान ईशरा देवी, हर्षा ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य किशन ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष पंचायत समिति बन्जार चन्द्र वल्लभ नेगी, पूर्व उपप्रधान नीरज ठाकुर, पूर्व समिति सदस्य सेना पाल शर्मा, पूर्व पंच पवना ठाकुर, रामदेई , व अन्य ओम चन्द, रमेश ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा की रिपोर्ट

Share the news