

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
25 नवंबर 2022
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सोलन इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय में H P U द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणामों में की गई गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया गया। कल रात को हिमाचल प्रदेश विश्ववद्यालय द्वारा प्रथम वर्ष के UG परीक्षाओं के परिणामों को घोषित किया गया,जिसमें लगभग 80 प्रतिशत छात्र फैल हुए। इन परिणामों से छात्रों में गुस्सा भरा हुआ है। छात्र इन परिणामों से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है । आज इसी विषय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा परिणामों में की गई गड़बड़ी को सुधारने से संबंधित मांगे रखी गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा पेपरों को ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन चैक करने कि मांग की गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या जी को ज्ञापन सौंपा गया ,जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की परीक्षा परिणामों से संबंधित मांगे स्सम्मिलित की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यलय से अपेक्षा है कि इन सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।





