
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
20 दिसंबर 2022

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई की नव कार्यकारिणी का गठन आज किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बलवीर ठुकराल जी जिला संगठन मंत्री सोलन रहे।
उन्होंने बीते वर्ष 2021-22 के कार्यकारिणी में कार्य कर रहे सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं ,व उनके आने वाले दायित्वों के लिए उनका मार्गदर्शन किया।
साथ ही साथ उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इतिहास के बारे में बताया,जिनमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए महाविद्यालय व समाज के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया।
बलवीर ठुकराल जी ने दायित्वों को सौंपा जिनमें इकाई अध्यक्ष देवांशु जी व इकाई मंत्री सूरज जी को बनाया गया। इन दायित्वों में अन्य दायित्व जैसे कि इकाई उपाध्यक्ष वैभव जी,निकिता जी,कंचन जी,निखिल जी को बनाया गया।
इकाई सह मंत्री रजनीश जी,अर्जित जी,समृती जी,सूरज जी को बनाया गया। इनमें सोशल मीडिया प्रमुख दीपांशु शर्मा जी को बनाया गया। बलवीर ठुकराल जी ने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकानाएं दी।
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो





