
कुल्लू-
भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा, लाहुल-स्पीति के जिला अध्यक्ष मंगल मनेपा ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी अखिलेश कपूर को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में गैर-आधिकारिक सदस्य के रूप में नामित करते हुए केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला की संस्थान प्रबंधन समिति में दायित्व सौंपे जाने पर केंद्र सरकार और शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मंगल मनेपा ने इस नियुक्ति को जनजातीय क्षेत्र के किसानों और विशेष रूप से आलू उत्पादकों के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय बताया है।
मंगल मनेपा ने अपने बधाई संदेश में कहा कि अखिलेश कपूर का भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में शामिल होना लाहुल-स्पीति के जनजातीय किसानों के लिए गौरव का विषय है। हमारी घाटी का मुख्य आधार कृषि है और आलू उत्पादन यहाँ की आर्थिकी की रीढ़ है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् जैसी राष्ट्रीय संस्था में अखिलेश के होने से हमारे आलू उत्पादकों को आधुनिक कृषि तकनीक, बीज शोध और बेहतर मार्केटिंग की सुविधाएं मिलेंगी, जिससे किसानों की आय में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होगी।”
मंगल मनेपा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि वे जनजातीय क्षेत्रों के विकास और वहां के नेतृत्व को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अखिलेश कपूर की कार्यकुशलता और अनुभव का लाभ अब सीधे हमारे दुर्गम क्षेत्रों के किसानों तक पहुंचेगा।
जनजाति मोर्चा लाहुल-स्पीति की समस्त जिला इकाई ,केलंग मंडल के अध्यक्ष उमेश कुमार,उदयपुर मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा और स्पीति मंडल के अध्यक्ष तनज़ीन छुलिम व पूरे मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों ने अखिलेश कपूर को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी है और विश्वास जताया है कि वे कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनजातीय हितों की पुरजोर वकालत करेंगे।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा…





