अटल टनल रोहतांग सहित ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी, 25 फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

21 फरवरी 2023

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में मौसम ने फिर करवट बदली है। अटल टनल रोहतांग सहित ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी दर्ज की गई है। घाटी के ऊंचाई वाले भागों ने फिर से बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी को प्रशासन ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।

केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें। बर्फबारी से अटल टनल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद है। आपात स्थिति में ही टनल से वाहनों की आवाजाही हो रही है। बर्फबारी से घाटी में ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 22 फरवरी से सभी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 25 फरवरी को फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news