अतिरिक्त उपायुक्त राहुल ने आइस हॉकी एसोसिएशन को25 लाख रुपए की लागत के आइस हॉकी खेल उपकरण किए भेंट

#खबर अभी अभी काजा ब्यूरो*

5 दिसंबर 2023

आइस हॉकी एसोसिशन लाहुल स्पीति को अतिरिक्त उपायुक्त राहुल ने 25 लाख रुपए की लागत से आइस हॉकी खेल उपकरण भेंट किए। रॉयल एनफील्ड और आइशर ने सीएसआर के तहत 25 लाख रुपए के खेल उपकरण दिए है। इन्हमें आइस हॉकी के खिलाड़ियों को पूरी किट शामिल है। स्पीति के छह युवक मंडलों को यह उपकरण वितरित किए जाएंगे। लॉसर, हल, काजा, पिन, शिचलिंग और लालूंग के युवा क्लब शामिल है।

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बार आइस हॉकी स्पीति कप का आयोजन भी किया जाएगा। इस कप में स्पीति की टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता और उप विजेता टीम के लिए ट्रॉफी और इनाम रखा जाएगा। इस कप के आयोजन के लिए आजकल तैयारियां जोरों पर चली हुई है। वर्ष 2019 से स्पीति में आइस हॉकी का प्रचलन शुरू हुआ है। यहां की दो लड़कियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व आइस हॉकी टीम में किया हुआ है। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीत चुके है।

स्पीति में विंटर खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए इसी तरह की खेलों का आयोजन किया जा रहा है। स्पीति के प्रमुख क्षेत्रों में आइस हॉकी के रिंक तैयार किए जा रहे है। आइस हॉकी एसोसिएशन और स्थानीय प्रशासन मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर आइस हॉकी एसोसिएशन लाहुल स्पीति के उपाध्यक्ष छेरिंग साक्या, कुंजुग गटुक, टेंजिडन छेवांग, चुंडी, ठील्ले, गैलक, समतन, प्रेम कुमार, कुंगा तंडूप सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी काजा ब्यूरो*

Share the news