
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 जून 2023
वर्ष 2023 में बारिश का सिलसिला गर्मियों में भी जारी रहा। इस वर्ष जून के महीने में भी बारिश देखने को मिली जिसके कारण किसानों की फसल खराब हुई। फसल की अच्छी पैदावार के लिए धूप और बारिश दोनो की आवश्यकता होती है अत्यधिक धूप से भी फसल नहीं हो पाती और अत्यधिक बारिश के कारण भी फसल खराब हो जाती है। इस वर्ष दामों की अगर बात करे तो जिन लोगो ने टमाटर की फसल लगाई है उन्हे उसके उचित दाम मिल रहे है।
जानकारी देते हुए किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया की बारिश के कारण किसानों की फसल प्रभावित हुई है लेकिन लोगो को इस वर्ष टमाटर के उचित दाम मिल रहे है। और लहसुन की अगर बात करे तो लहसुन के रेट बड़ने से भी किसानों को राहत मिली। उन्होंने कहा की किसानों को जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





