अनंत – राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे PM Modi, नवदंपति को दिया खास तोहफा

ख़बर अभी अभी दिल्ली ब्यूरो

15 जुलाई 2024

नवविवाहित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने के लिए अंबानी परिवार ने खास समारोह का आयोजन शनिवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में किया. इस समारोह में देश-विदेश की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की. लेकिन समारोह की रौनक तब बढ़ गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनंत और राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने के लिए जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे तो समारोह में मौजूद सभी हस्तियां खड़े हो गए. मुकेश अंबानी ने खुद पीए मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी ने शनिवार को मुंबई में 29000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
Share the news