
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 मई 2023

केंद्रीय सूचना, प्रसारण और युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अब तक 2,88,000 लोगों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर गेयटी मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित रोजगार मेले में भाग लिया। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्ती के लिए लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। देश में 45 विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित किया गया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





